चीनी से कई गुना ज्यादा नुकसानदेह है कृत्रिम मिठास, उपयोग से पहले बरतें सावधानी


Third party image reference
ऐसे तो डायबिटीज बड़ी समस्या है, मगर कई बार इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए कुछ लोग अन्य समस्याओं को अपनेआप ही आमंत्रित कर बैठते हैं। कई लोग बिना सोचे-समझे कृत्रिम मिठास का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। उनको ऐसा लगता है कि इससे वो डायबिटीज से बचे रहेंगे, मगर ऐसा नहीं होता है। कई बार कृत्रिम मिठास के उपयोग से लोगों के शरीर में पाचन क्रिया पर कैफ बुरा असर पड़ता है। इसका उपयोग करने से आपके आंतों में मौजूद बैक्टीरिया पर नकारात्मक असर डालता है। ये आपकी पाचनशक्ति, भूख और शारीरिक क्षमता को भी असर करता है।

Third party image reference
कृत्रिम मिठास से जुड़े उत्पादों का सच समझना काफी जरूरी होता है। उनके कई स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी हैं। इससे आपको डिप्रेशन, सिरदर्द, एंजाइटी और पेट में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सीय सलाह लेना कैफ जरूरी होता है, क्योंकि शुगर आपके शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती है। शुगर प्रोडेक्ट की अधिकता आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है, इसलिए इसका उपयोग आपको सोच समझकर ही करना चाहिए। 
स्वस्थ रहने की वजह से कुछ लोग चीनी की जगह पर आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग करते हैं। इसका उपयोग करना मतलब मोटापे और दिल संबंधी बीमारियों को आमंत्रित करना हो सकता है। सामान्यतौर पर ज्यादा मात्रा में उपयोग करनेवाले कृत्रिम मिठासों में स्टेविया, एस्पार्टेम और सुक्रलोज जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इनमें पोषक तत्वों की कमी होती है और उपापचय की क्रिया भी सही तरीके से नहीं हो पाती है। इसका उपयोग करने से आपको दिल की बीमारी, शुगर और हाई ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

Third party image reference
शुगर फ्री गोलियां बनाते वक्त सेक्रीन का उपयोग किया जाता है। ये आपके लिवर एयर पेट दोनों पर बुरा असर करता है और इससे आपको कैंसर होने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ सकता है। ठीक वैसे ही आर्टिफिशियल स्वीटनर के उपयोग से लोगों के पाचन तंत्र पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। इसका सेवन करने से व्यक्ति को भूख नहीं लगती है, जिससे आपको जरूरी कैलोरी की कमी होने लगती है। दूसरी तरफ दिल की बीमारी से परेशान लोगों को शुगर फ्री गोलियों का उपयोग करने से आपको कई प्रकार की समस्या पैदा हो जाती हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी ये काफी हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ये आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। उसके साथ ही साथ इसके साइड इफेक्ट से आपकी आंखों की रोशनी कम होने की संभावना बनी रहती है। 
इससे आपके शरीर के मेटाबॉलिजम को भी असर होता है। आज के इस दौर में खाने के काफी सारे उत्पाद जैसे बिस्कुट, कोल्डड्रिंक, केक आदि शुगर फ्री मार्किट में मिलते ही हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि इसका उपयोग करना आम उत्पादों के उपयोग से काफी बेहतर होगा, जबकि सभी तरह के केस में ऐसा जरूरी नहीं होता है। आपके उत्पाद में कौन सी कृत्रिम शुगर ली गई है। आपके शरीर को किन चीजों की कितनी मात्रा में जरूरी है। इसके आधार पर ही आपके शरीर पर किसी उत्पाद का असर पड़ता है।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी :
  • अपने मन से चीनी उत्पादों का सेवन बिल्कुल बंद मत कीजिए। अगर आप स्वस्थ हैं तो सीमित मात्रा में चीनी का उपयोग करना आपके लिए सही रहेगा। चीनी की जगह पर आपको गुड़ का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इसमें केमिकल की मात्रा काफी कम होती है।
  • अगर आपको मधुमेह है तो ये आपको ध्यान देना चाहिए कि शुगर कितना बढ़ा है। क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों में इसका लेवल अलग होता है इसके अनुसार ही आप बचने के उपाय अपनाए जा सकते हैं।
  • अगर आपको मधुमेह की समस्या है तो वक्त वक्त पर अपने चिकित्सक से सलाह जरुर लें और जांच कराएं।
चीनी से कई गुना ज्यादा नुकसानदेह है कृत्रिम मिठास, उपयोग से पहले बरतें सावधानी चीनी से कई गुना ज्यादा नुकसानदेह है कृत्रिम मिठास, उपयोग से पहले बरतें सावधानी Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.