ग्रीन टी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें इसे पीने का बेस्ट टाइम



Third party image reference
इस बात से तो आप सभी लोग अच्छे से वाकिफ ही होंगे कि ग्रीन टी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है। ग्रीन टी आपको बीमारियों से कवच प्रदान करने का काम करती है। वजन कम करने के लिए तो ग्रीन टी किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रीन टी में शामिल ऐंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलिफिनॉल्स आपको कई प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं।

Third party image reference
पोषक तत्वों का खजाना ग्रीन टी आपके शरीर के मेटाबॉलिजम को पहले से भी ज्यादा असरकारक बनाता है। मेटाबॉलिजम एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके द्वारा पी गई और खाई चीजों को एनर्जी में बदलता है। इसलिए ग्रीन टी को वजन कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है।
ग्रीन टी कई प्रकार से आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होती है, मगर इसका अर्थ ये नहीं होता हैं कि दिनभर आप ग्रीन टी पीते रहे। काफी सारे लोग ऐसी गलती करते हैं। ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से आपको चक्कर, उल्टी और गैस की परेशानी पैदा हो सकती है। ग्रीन टी में शामिल टेनिन्स और कैफीन गैस्ट्रिक को डाइल्यूट करके आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

Third party image reference
आपको ग्रीन टी बनाने के लिए पानी को गर्म करना हैं। उसके बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। गर्म पानी में ग्रीन टी बनाने से इसके कैटेचिन नष्ट हो जाते हैं। पानी के नॉर्मल होने पर उस पानी में टी बैग रखें। अब उसके तीन मिनट तक ढ़क कर रख दीजिए और अब उसे चम्मच से मिलाकर इसको पी लीजिए।
इन बातों का रखिए ध्यान :
  • आपको कभी भी ग्रीन टी खाली पेट नहीं पीना चाहिए।
  • खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीना आपके लिय नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • खाना खाने से दो घंटे पहले इसे पी लें।
  • कभी भी ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर न पिएं।
ग्रीन टी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें इसे पीने का बेस्ट टाइम ग्रीन टी बनाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, जानें इसे पीने का बेस्ट टाइम Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.