Third party image reference
महिलाओं में मासिक धर्म का आना ये उनके शरीर की एक साधारण प्रक्रिया है। मगर हर महीने आने वाले इस पीरियड का असर जितना बाहर से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा आपके शरीर के अंदर होता रहता है। मासिक धर्म के वक्त कमर और पेट में दर्द, भूख न लगना, घबराहट जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इसके साथ ही साथ जो सबसे ज्यादा समस्या होती है वो है चिड़चिड़ापन या तो फिर आपके मन का उदास होना। आप जब हर महीने पीरियड के दौर से गुजर रहीं होती है तब आपका मूड खराब होने की समस्या न सिर्फ आपको परेशान करती है बल्कि इससे आपके आसपास रहनेवाले लोगों, रिश्तेदारों और मित्रों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ता है। यदि आप हमेशा होने वाले इस चिड़चिड़ेपन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इन नुस्खों को जरूर आजमाएं। तो चलिए आपको बतातें हैं वो नुस्खे जो चिड़चिड़ेपन को खत्म करने में आपकी मदद करेंगे।
सेहतमंद खाना खाएं :
Third party image reference
आपको जब भी मासिक धर्म आने वाला हो तो गरिष्ठ और तला-भुना भोजन करने की बजाए थोड़ा सा सेहतमंद खाना खाएं। ऐसा भोजन जिसमें मैग्नीशियम और कार्बोहाईड्रेट का प्रमाण ज्यादा हों। इसके लिए आप केले का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि केले में मैग्नीशियम काफी मात्रा में मौजूद होता है और इससे आपको काफी ऊर्जा भी मिलती है। इसके साथ ही साथ दिन भर में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं, इससे आपके शरीर में शुगर का लेवल सामान्य बना रहेगा।
व्यायाम करें :
Third party image reference
पेट में दर्द, मन उदास होना जैसे काफी सारे कारण हैं जिसकी वजह से आप व्यायाम नहीं करना चाहेंगी। मगर व्यायाम करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्त्राव तेजी से होता है जिससे आपको आपका मूड ठीक करने में मदद मिलती है। तो अब से आपको जब भी पीरियड आए तो व्यायाम की अनदेखी न करें। व्यायाम आप किसी भी रूप में कर सकती हैं फिर चाहे वो साइकिलिंग हो, डांस,तैराकी या फिर जागिंग हो।
कॉफी, एल्कोहल और मीठे से रहें दूर :
Third party image reference
पीरियड आने वाले हो तो आपको मीठे पदार्थ, कॉफी, सोडा और इसके साथ ही साथ एल्कोहल से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि इन सभी चीजों का सेवन करने से आपके दिमाग में अवसाद और तनाव बढ़ता है। यदि आप अपनेआप को चिड़चि़ड़ेपन या तो मूड स्विंग जैसी समस्याओं से बचाना चाहते हों तो इन सबसे दूरी बनाना पीरियड के समय काफी जरूरी है।
दिमाग को करें शांत :
Third party image reference
आपके मस्तिष्क को शांत रखने और उदासी से बचाने के लिए आपको आपकी भावनाओं और गुस्से पर काबू करने का प्रयत्न करना चाहिए। इसके लिए आप योग और ध्यान जैसी क्रियाएं करने का अभ्यास करें।
पानी से करें दोस्ती :
Third party image reference
आपको आपका मूड सही करना है तो पानी एक अच्छा सहारा है। आपके मन को शांत करने के लिए पानी पिएं। मन हो तो थोड़ी देर ठंडे या तो गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से आपका मूड सही होगा और आपको दर्द से भी आराम मिलेगा।
पीरियड्स में होता है चिड़चिड़ापन तो आजमाएं ये नुस्खा, मिल जाएगा छुटकारा
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 17, 2020
Rating:





