शिल्पा शेट्टी के फिटनेस मंत्र से खुद को बनाएं फिट, ऐसे किया था 32 किलो वजन कम


Third party image reference
फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही काफी सुंदर भी हैं। उम्र के साथ ही साथ उनकी फिटनेस और सुंदरता निखरती ही जा रही है। 43 साल की उम्र में भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की सुंदरता और फिटनेस में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। फिटनेस के रूप से देखा जाएँ तो वो अपने फैंस के लिए आदर्श हैं। अपने स्वास्थ्य, फिगर और योग के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान बन चुकी है। 

Third party image reference
अक्सर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक स्लोगन पर काफी ज्यादा जोर देती हैं कि 'योगा से ही होगा'। शिल्पा शेट्टी के मुताबिक, बेटे को जन्म देने के बाद योग की मदद से ही चार महीने में उन्होंने अपना 32 किलो से ज्यादा वजन कम कर दिया था। उन्होंने योग के साथ ही साथ अपने खानपान पर भी काफी ध्यान दिया था, क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिए 70% भोजन और 30% योग का योगदान होता है। आप सभी लोग योग करते हुए क्या क्या चीजे खा रहे हों ये काफी महत्वपूर्ण होता है। 

Third party image reference
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ऐसा कहती हैं कि, ‘हमेंशा सभी लोग मुझसे ये ही जानना चाहते है कि मैं क्या खाती हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? अक्सर मैं अपनी फिटनेस का पूरा श्रेय योग को ही देती हूं और हेल्दी जीवनशैली को। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी डाइटिंग में कभी भी भरोसा नहीं करती हैं। इसकी जगह पर संयमित और हेल्दी डाइट लेती हैं। प्रोटीन से युक्त और कार्बोहाइड्रेट आहार पर वो काफी ज्यादा जोर देती है, जैसे कि ब्राउन राइस, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन पास्ता और ब्राउन शुगर आदि। 

Third party image reference
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने नाश्ते में चाय और एक कटोरी दलिया का सेवन करती है और उसके बाद ही वो योग करती हैं। योग करने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आठ किशमिश, खजूर और प्रोटीन शेक खाती हैं। दोपहर के खाने में शिल्पा शेट्टी घी लगी हुई रोटी, दाल और सब्जी का सेवन करती हैं। उनको मीठे में कुल्फी और चॉकलेट काफी पसंद है।
शिल्पा शेट्टी वर्कआउट सेशन के वक्त प्रोटीन शेक पीती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी साधारण चाय की जगह पर ग्रीन टी पीती है और कोल्ड डड्रिंक और पैकेटबंद ड्रिंक से अपनेआप को काफी दूर रखती हैं। आपको शायद इस बात पर भरोसा नहीं होंगा, मगर शिल्पा शेट्टी हप्ते में छह दिन ही हेल्दी खाना खाती हैं, जिसमें वो शाकाहारी पौष्टिक खाना ही खाती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रात के आठ बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रविवार के दिन किसी भी तरह का कोई भी डाइट फॉलो नहीं करती हैं। रविवार के दिन अपनी पसंद का सबकुछ खाती हैं।
शिल्पा शेट्टी के फिटनेस मंत्र से खुद को बनाएं फिट, ऐसे किया था 32 किलो वजन कम शिल्पा शेट्टी के फिटनेस मंत्र से खुद को बनाएं फिट, ऐसे किया था 32 किलो वजन कम Reviewed by Hindi Khabar on May 16, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.