Third party image reference
गर्भावस्था के वक्त में मां को मुंह का रोग होना उनके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके कारण से उनका आनेवाला शिशु अविकसित, कमजोर या तो कम वजन वाला पैदा हो सकता है। कई बार तो मुंह का रोग गर्भपात का भी कारण बन सकता है। इसलिए आज आपको बतानेवाले है कि गर्भावस्था के वक्त में आपको किस प्रकार से आपके मुंह का ध्यान रखना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में दांत की बीमारी :
Third party image reference
सभी लोगों के मुंह में कई प्रकार के जीवाणु मौजूद होते है, जो खाने-पीने के साथ ही साथ आपके पेट में चले जाते है। ये जीवाणु आपके शरीर में कई प्रकार की क्रियाओं में अहम भूमिका अदा करते हैं। यदि आपको गर्भावस्था के वक्त में मुंह की बीमारी हो जाए तो इससे वो बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को मुंह के रोगों पर ख़ास ध्यान देना चाहिए, वरना उनके होनेवाले शिशु अपंग, कमजोर या तो कम वजनवाले पैदा हो सकते है।
कैल्शियम की कमी :
Third party image reference
डॉक्टर गर्भावस्था के वक्त में सभी महिलाओं को कैल्शियम वाले खाना खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि उनके होनेवाले बच्चे की हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है, जो मां के शरीर से ही पूरा होता है। इसलिए कैल्शियम ट्रांसफर की इस क्रिया में मां के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह रखिए ध्यान :
आपके मुंह में किसी भी तरह की कोई परेशानी क्यों न हों आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था के वक्त में सुबह और शाम यानी दो बार ब्रश जरूर करिए। इसके साथ ही साथ ब्रश करते समय आपके हाथों को ढीला छोड़ दीजिए और आपके दांतों को तेजी से न रगड़ें।
आपके दांतों के बीच के भाग को अच्छे से साफ़ जरुर कीजिए। फ्लॉस को आपके मसूड़े की जड़ से ऊपर की तरफ खींचें। इसके साथ ही साथ गर्भावस्था के वक्त में मीठी चीजों का सेवन कम कर दीजिए।
प्रेग्नेंसी के वक्त मुंह की रखिए सफाई वरना शिशु पर होगा असर
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 16, 2020
Rating:


