Third party image reference
गर्मियों के मौसम में आपके शरीर में से दुर्गन्ध आना एक सामान्य समस्या है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सभी लोग परफ्यूम या तो डियो का उपयोग करते हों। डियो आपकी इस समस्या को तो दूर कर देता है, मगर कुछ लोगों को इससे शरीर में रैशेज या तो जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। आप चाहे तो प्राकृतिक चीजों का उपयोग करके भी आपके शरीर में से आनेवाली दुर्गन्ध की समस्या को दूर कर सकते हों। तो चलिए आपको बताते है कि आपकी रसोई में मौजूद ऐसी कई चीजों के बारे में जो आपकी इस समस्या को छू मंतर कर देंगी।
बेकिंग सोडा है कारगर :
Third party image reference
आपको ताजे नींबू के रस मे एक चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिलाकर आपके शरीर में पसीने वाली जगह पर लगाना है। इसे लगाने से आपके शरीर में आनेवाला पसीना कम हो जाएगा।
विनेगर है बेस्ट :
Third party image reference
आप सभी लोगों के घरों में लगभग विनेगर मौजूद ही होता है। विनेगर आपके शरीर मे बैक्टीरिया के पनपने की क्षमता को कम करने का काम करता है और आपके शरीर के ओडोर को दूर करता है। आपको कॉटन की मदद से विनेगर को उस जगह पर लगाना है, जहां पर आपको ज्यादा पसीना आता हो।
नींबू है अचूक उपाय :
Third party image reference
आपके पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने के लिए नींबू काफी असरदार उपाय माना जाता है। नींबू को काटकर उसे आपके आर्मपिट पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर साफ देखने मिल जाएगा।
व्हीटग्रास है असरदार :
Third party image reference
व्हीटग्रास के रस को पीना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, मगर व्हीटग्रास का स्वाद थोड़ा सा अजीब होता है। इसलिए इसके रस को पीना आपके लिए काफी मुश्किल होता है। यदि आप सुबह के वक्त में खाली पेट इसका सेवन करते हों तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
टमाटर के फायदे :
Third party image reference
यदि आप नहाने के पानी में टमाटर के रस को मिलाकर नहाते हो तो आपकी ये परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। टमाटर में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आपकी पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।
पसीने की दुर्गंध को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, झट से मिलेगी राहत
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 16, 2020
Rating:





