आलू को मजे लेकर हम खाते सब हैं फिर चाहे वह सब्जी में हो या आलो की चाट या टिक्की या फिर किसी औरअन्य रूप में हो। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू खाने के नुकसान भी है। वैसे आलू उत्पादन में भारत तीसरे स्थान पर जबकि रूस दूसरे और चीन पहले स्थान पर है।
आलू के केवल फायदे ही नहीं होते बल्कि कई बार यह हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। आलू कार्बोहाइड्रेट का भरपूर भंडार होता है जो शरीर की विभिन्न प्रक्रियाओं के संचालन के लिए जरूरी है। ऐसे में आलू के वे कौन से गुण हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, आज हम इस विषय पर चर्चा करेंगे।
रोजाना आलू खाने से मोटापा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपको अपना वजन कम करना है या बढ़ने से रोकना है तो आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू को ज्यादा खाने से फेट और कैलोरी में बढ़ोतरी होती है।
पाचन के दौरान चावल के अलावा सभी स्टार्च में समृद्ध आहार गैस को प्रोत्साहित करते हैं। वैसे खाद्य पदार्थ लोगों के गैस के लक्षणों को अलग अलग तरह से प्रभावित करते हैं। लेकिन आलू गैस और ब्लोटिंग को खत्म कर सकता है। अधिक आलू के व्यंजन खाने गैस की समस्या हो सकती है।
आलू में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट गठिया के मरीजों के लिए काफी नुकसानदेह होता है। यह उनके वजन को बढ़ाकर गठिया का दर्द और बढ़ा देता है। ऐसे में आलू का पूरी तरह से परहेज करना ही बेहतर होता है।
सिर्फ फायदे ही नहीं आलू खाने के ये नुकसान भी होते हैं, जानें क्या हैं साइड इफेक्ट्स
Reviewed by Hindi Khabar
on
June 12, 2020
Rating: