14-15 नवंबर 2018 को रणवीर-दीपिका ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। वह एक भव्य विवाह था जहां बहुत ज़्यादा ख़ास और करीबी लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। इस बात का भी पूरा ध्यान रखा गया था कि मीडिया कवरेज ना हो पाए।
Image- ndtv.com
जो भी तस्वीरें और वीडियोज़ आईं थीं वो खुद दीपिका और रणवीर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स से शेयर की थीं। अभी हाल ही में दीपवीर ने तिरुपति और गोल्डन टेंपल जाकर शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। क्या आपको लगता है कि दीपिका से बेशुमार प्यार करने वाला रणवीर किसी और के हो सकते हैं?
Image- pinterest.com
यूँ तो रणवीर दीपिका के प्रति बहुत लॉयल हैं लेकिन एक इंसान हैं जिसे रणवीर अपनी जिंदगी का बहुत वक़्त देते हैं। वो इंसान और कोई नहीं बल्कि साल 2014 में रणवीर के साथ 'गुंडे' फिल्म में काम करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर हैं। रणवीर के जिगरी दोस्त अर्जुन ने खुद को 'दीपिका की सौतन' का नाम दे दिया है। दरअसल 'पानीपत' फिल्म की प्रमोशन के लिए अर्जुन ने 'मिड डे' से बातचीत की।
Image- youtube.com
रणवीर संग अपने रिश्ते पर अर्जुन ने बताया-"रणवीर की शादी होने के बावजूद हमारे रिश्ते में बिल्कुल फर्क नहीं पड़ा। वो अब भी डबिंग के दौरान मुझसे मिलने आता है, मेरे गाने देखकर मेरी तारीफ करते हुए लंबे-लंबे वॉइस मैसेज भेजता है, गाल पर किस कर देता है"। फिर अर्जुन ने यह राज़ खोला कि वह दीपवीर के रिश्ते में बाधा बन के रह गए हैं और कहा-"मैं दीपिका को कहता रहता हूँ कि मैं उनकी सौतन हूँ, रणवीर और मेरा रिश्ता बहुत गहरा है"।
Image- bollywoodhungama.com
वर्कफ़्रंट की बात करें तो अर्जुन की फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी और रणवीर की फिल्म '83' 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीँ दीपिका की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी 2020 के दिन रिलीज़ होने वाली है।
शादी के 1 साल बाद सामने आया दीपिका की सौतन का नाम, अर्जुन कपूर ने खोला राज़
Reviewed by Hindi Khabar
on
June 04, 2020
Rating:


