चेहरे पर अनचाहे बाल या माहवारी में अनियमितता ? लापरवाही दे सकती है गंभीर परिणाम




Third party image reference
यदि आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हो रहे हों या तो माहवारी वक्त से पहले या तो बाद में हो या तो किसी भी प्रकार की अनियमितता हो, पेड़ू के निचले हिस्से में दर्द रहे तो ये लक्षण पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओडी) के हो सकते हैं।


Third party image reference
किशोरियों में ओवेरियन सिस्ट की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अब ये समस्या किशोरियों के साथ ही साथ युवतियों में भी देखने मिल रही है। इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी गलत दिनचर्या और जीवनशैली है। यदि वक्त पर इलाज न किया जाए तो ये समस्या आगे जाकर आपको हमेशा के लिए बांझ भी बना सकती है।
तनाव और भागदौड़ भरा जीवन भी है जिम्मेदार :
पीसीओडी की मुख्य वजह किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। मगर बदलती हुई जीवनशैली भी इसके लिए काफी बड़ी जिम्मेदार है। इसमें नींद न आने, भागदौड़ भरा जीवन और तनाव जैसी समस्याओं से भी इस बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। इसका पता अल्ट्रासाउंड जांच की मदद से लग जाता है। यदि वक्त पर इसका इलाज किया जाए तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है।
ये हैं लक्षण :


Third party image reference
  • इसके कोई शुरूआती लक्षण नहीं होते है, बढ़ने पर ये लक्षण हो सकते हैं
  • माहवारी के वक्त तेज दर्द होना
  • माहवारी के चक्र में अनियमितता
  • अचानक से वजन बढ़ने लगना
  • पेड़ू के निचले हिस्से में तेज दर्द की परेशानी
  • समस्या बढ़ने पर रक्तस्राव भी हो सकता है
  • चेहरे पर अनचाहे बाल उगना
  • जी मिचलाना और उल्टियां होना।
लापरवाही पर हो सकते हैं गंभीर परिणाम :
  • इसे अनदेखा करने से ये सिस्ट आग जाकर ट्यूमर का रूप ले सकती है
  •  सिस्ट कि वजह से हार्मोनल अनियमितता हो जाती है जिससे आपको माहवारी से जुड़ी हुई कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
  • सिस्ट बड़ी होने पर असहनीय दर्द होता है, इसमें आपकी जान भी जा सकती है।
  • सिस्ट बड़ी होने पर निकालनी पड़ सकती है
  • ओवरी होर्मोनल डिसबैलेंस से हो सकता है बांझपन
चेहरे पर अनचाहे बाल या माहवारी में अनियमितता ? लापरवाही दे सकती है गंभीर परिणाम चेहरे पर अनचाहे बाल या माहवारी में अनियमितता ? लापरवाही दे सकती है गंभीर परिणाम Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.