गुजरात राज्य में रहने वाली भावी ने तीन साल पहले अपने पिता को एक नया जीवन दान दिया था तथा अपने पिता के जन्म दिवस पर उन्हेंने अपना लीवर डोनेट किया था। भावी के पिता विश्वजीत मेहता एक डायमंड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य किया करते थे और उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तबीयत खराब होने के पश्चात जब उन्होंने अपना चेकअप करवाया तो उनका लीवर खराब पाया गया। जिसके बाद भावी ने अपने पिता को अपना लीवर का कुछ हिस्सा दान करने का निर्णय किया और अपने पिता को नया जीवन दान दिया।
साल 2014 में हुआ था लीवर खराब
विश्वजीत मेहता का लीवर 2014 में खराब हो गया था। जिसके पश्चात डॉक्टरों ने इनको लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। डॉक्टर की सलाह के बाद विश्वजीत मेहता अपने लीवर ट्रांसप्लांट के लिए राजी हो गए थे। वहीं कई लोगों ने उन्हें अपना लीवर देने का प्रस्ताव भी रखा था। मगर भावी ने अपना लीवर उन्हें डोनेट करने का फैसला किया और साल 2016 में अपने पिता के जन्म दिवस पर उनको अपना लीवर दान किया। बेटी के लीवर दान करने पर विश्वजीत मेहता कहते हैं कि ‘ इस दुनिया में मेरी दो मां हैं। एक जन्म देने वाली है और दूसरी मेरी बेटी। जिसने मुझे लीवर देकर एक नया जन्म दिया है। वर्ष 2014 में मुझे लीवर की समस्या हुई और मेरे जन्मदिवस पर ही मेरा ऑपरेशन हुआ। मेरी बेटी ने मेरे बर्थ डे पर अपना लीवर मुझे उपहार के रूप में दिया। मैंने अपनी बेटी को खूब समझाया की वो ऐसा ना करे लेकिन उसने एक ना सुनी और मुझे लीवर दे दिया। मेरे दोस्तों ने भी मुझसे कहा कि अपनी बेटी की जिंदगी क्यों खराब कर रहे हो। लेकिन मेरी बेटी जिद पर अड़ी रही।
वहीं भावी ने जब साल 2016 में अपने पिता को अपना लीवर दान किया। उस वक्त ये खबर कनाडा में रहने वाले एक लड़के को पता चली और इस लड़के ने भावी से शादी करने का फैसला कर लिया। दरअसल जिस दौरान भावी ने अपने पिता को लीवर डोनेट किया था। उस वक्त तेजस त्रिवेदी कनाडा से गुजरात आए थे और यहां पर शादी के लिए एक लड़की की तलाश कर रहे थे। तेजस को उसी दौरान भावी के बारे में पता चला और तेजस ने भावी से मिलने का निर्णय किया। तेजस को उनके परिवार वालों ने खूब समझाने की कोशिश की मगर तेजस अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्होंने भावी से मुलाकात की। भावी से मिलने के बाद तेजस ने उनसे शादी करने का फैसला ले लिया। जिसके बाद इनके परिवार वालों ने इनकी शादी करवा दी। भावी और तेजस इस समय कनाडा में रह रहे हैं और इनका एक 11 महीने का बच्चा भी है।
क्या होता है लीवर ट्रांसप्लांट
लीवर ट्रांसप्लांट के तहत डोनर के लीवर का कुछ भाग मरीज को दे दिया जाता है और लीवर के कुछ ही हिस्से पर मरीज और डोनर अपनी जिंदगी को काटते हैं। पूरी तरह से लीवर खराब होने पर ही लीवर ट्रांसप्लांट किया जाता है।

पिता को बेटी ने दिया लीवर, युवक ने लड़की से खुश होकर की उससे शादी..!
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 19, 2020
Rating:
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 19, 2020
Rating: