Third party image reference
एक वक्त में टीबी लाइलाज बीमारी हुआ करती थी, मगर आज के इस दौर में इसका इलाज संभव है। मगर, टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। यदि वक्त रहते इस बीमारी का पता न चले और इलाज नहीं कराया जाए तो ये आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। टीबी यानी कि ट्यूबरक्लोसिस के बैक्टीरिया आपके फेफड़ों को असर करता हैं, जिससे व्यक्ति को सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे वक्त में आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि इस बीमारी से किन लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है।
Third party image reference
ट्यूबरकोलॉसिस का बैक्टीरिया काफी आसानी से सामने वाले व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर सकता है। सामान्य सर्दी या तो फ्लू की जैसे इस बीमारी के बैक्टीरिया छींकने, खांसने या तो बात करने के दौरान हवा में फैलता है। अगर टीबी से प्रभावित व्यक्ति के पास आप ज्यादा वक्त तक रहते हों तो बैक्टीरिया आपकी बॉडी को भी असर करते हुए एक स्वस्थ्य व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लेता है। टीबी के बैक्टीरिया तुरंत ही आपके शरीर को इन्फेक्ट नहीं करते जब आप स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के नजदीक ज्यादा देर तक रहता है, तभी ही ये बैक्टीरिया काम करते हैं।
Third party image reference
आपके बच्चों के भी टीबी की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों की इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होती है। ऐसे वक्त में बैक्टीरिया उन्हें ज्यादा जल्दी ही अपनी चपेट में लेते हैं। चिकित्सा में काम करनेवाले लोगों को भी इस बीमारी की चपेट में आने के खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे लोगों को टीबी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए उनके आसपास रहना पड़ता है, उनकी एक जरा सी भी लापरवाही से बैक्टीरिया उनके शरीर में प्रवेश हो सकते हैं।
Third party image reference
जो लोग एचआईवी से पीड़ित होते हैं ऐसे लोग भी आसानी से टीबी के बैक्टीरिया के शिकार होते हैं। एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है, जिससे आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में काफी परेशानी खड़ी होती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे लोगों में टीबी से पीड़ित होने का प्रतिशत स्वस्थ लोगों के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है, जो लोग शराब या तो सिगरेट का सेवन करते हैं।
जानें किन लोगों को होता है 'टीबी' का ज्यादा खतरा
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 17, 2020
Rating:



