किस व्यक्ति के नसीब में क्या लिखा है यह बात किसी को नहीं पता। शायद यह बात उस इंसान को भी नहीं पता जिसके नसीब में यह सब कुछ होगा। ऐसा ही कुछ हिना खान के साथ भी हुआ है। हिना खान एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं और उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि वह एक्टिंग में अपना करियर बनाएंगी।
Third party image reference
इसलिए उन्होंने जमकर पढ़ाई की। आपको भी जानकार हैरानी होगी कि हिना खान ने 2009 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम बी ए) सी सी ए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव, दिल्ली से पूरा किया। इसके बाद इन्होंने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली थी लेकिन बाद में अभिनय की दुनिया में इन्होंने कदम रख लिया।
Third party image reference
आज हिना खान को घर-घर एक संस्कारी बहू के रूप में जाना जाता है क्योंकि इनका पहला सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' था और इस सीरियल में अक्षरा बहू नाम का किरदार बड़ी शिद्दत और मेहनत से निभाया था। शायद इसलिए आज भी इनकी छवि घर-घर काफी अच्छी है। हिना खान अब तक कई बड़े सीरियल और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
Third party image reference
अब इनकी फीस भी करोड़ों में पहुंच चुकी है क्योंकि इनकी पॉपुलरिटी टेलिविजन इंडस्ट्री की अन्य अभिनेत्रियों से काफी ज्यादा है। हिना खान को सन 2014 में 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था। वहीं अपनी एक्टिंग के दम पर कई और अवार्ड भी हिना खान अपने नाम कर चुकी हैं।
संयोग तो देखिए! एयर होस्टेस की ले ली थी ट्रेनिंग लेकिन बन गई एक्ट्रेस, अब कमाती है करोड़ों
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 29, 2020
Rating:


