एक दिन की बच्ची पर हैवान ने किया अत्याचार चाकू से किये कई बार, जीते जी मर गयी बेटी

बच्ची के मां-बाप शाजापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बच्ची को शाजापुर के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहीं से बुधवार शाम उसे इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यह मासूम इतने गहरे जख्म नहीं सह सकी और गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। बच्ची पर हमला किसने और क्यों किया...उसके मां-बाप इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।

11 फरवरी को दुनिया में आई थी बच्ची... बच्ची को एमवाय हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद पीडियाट्रिक आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर भी मासूम की हालत देखकर भावुक हो उठे थे। उन्होंने बच्ची को बचाने कोई कसर नहीं छोड़ी, पर उसे बचा नहीं सके। बच्ची का जन्म 11 फरवरी को हुआ था। बताते हैं कि बच्ची पर अगले दिन हमला किया गया।


एक दिन की बच्ची को इतनी बेरहमी से कौन मार सकता है? पुलिस के लिए यह पहेली बना हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जिसने भी यह हैवानियत की है, वो जल्द पकड़ा जाएगा। उधर, मां-बाप तर्क दे रहे है कि जब हॉस्पिटल से बच्ची को डिस्चार्ज किया गया, तब वो एकदम ठीक थी। यह किसने किया, उन्हें नहीं मालूम। एमवाय हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक प्रमुख डॉ. बृजेश लाहोटी ने बताया कि बच्ची के मां-बाप यही रट लगाए रहे कि उसे अपने-आप घाव हुए..लेकिन इतने गहरे घाव अपने आप नहीं हो सकते
एक दिन की बच्ची पर हैवान ने किया अत्याचार चाकू से किये कई बार, जीते जी मर गयी बेटी एक दिन की बच्ची पर हैवान ने किया अत्याचार चाकू से किये कई बार, जीते जी मर गयी बेटी Reviewed by Hindi Khabar on May 19, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.