Third party image reference
अक्सर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा सिरदर्द होता रहता है। सिरदर्द के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी दोहरी जिंदगी भी हो सकती है। इसके साथ ही साथ शरीर में होनेवाले कई हार्मोनल बदलाव को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। मगर सिरदर्द आपके शरीर की कुछ कहानी के बारे में भी बताता है। असलियत में सिरदर्द केवल सिर में दर्द के कारण ही नहीं होता है। इस दर्द के पीछे दूसरी और भी वजह हो सकती है। जैसे कि आपके शरीर के अन्य हिस्से में कोई बीमारी या तो दर्द। इसके कारण भी आपको सिरदर्द जैसी परेशानी होती है।
किन कारणों से हो सकता है आपको सिर दर्द :
तनाव :
Third party image reference
असलियत में आपके सिर में किस जगह पर दर्द हो रहा है, इससे आप आपकी मन की स्थिति का पता लगा सकते हों। यदि आपके सिर के दोनों ही हिस्सों में दर्द हो रहा है तो समझ जाना कि ये दर्द किसी तनाव की वजह से हो रहा है। अक्सर तनाव के कारण आपके सिर के दोनों ही हिस्सों में दर्द होने लगता है।
ब्रेन :
यदि आपके दिमागवाले हिस्से में दर्द हो रहा है तो ये दर्द सामान्य नहीं है। आपके दिमागवाले हिस्से में हो रहा दर्द माइग्रेन भी हो सकता है। इस दर्द के लिए आपकी नसें जिम्मेदार होती है। हमेंशा ब्रेन में दर्द होने का अनुभव आपको सिर के बीचों-बीच होता है। यदि आपको ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
पाचन तंत्र :
Third party image reference
कई बार आपके सिर दर्द की वजह आपका सिर नहीं बल्कि आपका पेट होता है। कई बार आपका खाना सही तरीके से नहीं पचने की वजह से भी आपके सिर में दर्द होता है। अगर काफी समय से आपके सिर के एक हिस्से में दर्द हो रहा है तो ये डायरिया का भी संकेत हो सकता है।
सेंस :
कई बार आपके कान में किसी ख़ास प्रकार की आवाज आती है तो इससे आपको सिर में दर्द होने का अनुभव होने लगता है। ऐसा आपको घंटों तक फोन पर बात करने से होता है। कई बार तो किसी परफ्यूम की गंध की वजह से भी होता है। इन सबका अर्थ ये है कि आपको तरह तरह के सेंस के कारण भी सिर में दर्द होता है।
ज्यादा समय तक सोचने से :
जब आपका दिमाग किसी चीज से भारी हो जाता है, तो ऐसे वक्त में भी आपको सिर में दर्द होने लगता है। अगर आप किसी बात को लेकर काफी समय से परेशान हो तो इससे भी आपको सिर में दर्द होता है।
हार्मोन :
Third party image reference
कई बार आपके सिर दर्द का कारण हार्मोन भी होता है। हार्मोन की वजह से आपके हृदय गति काफी तेज हो जाती है और आपको काफी पसीना आने लगता है। इन सबकी वजह से आपके सिर में दर्द होने लगता है।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को होता है ज्यादा सिरदर्द, जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 17, 2020
Rating:



