क्यों आती है हिचकी? वैज्ञानिक भी हैं दंग


Third party image reference
कभी-कभी आपको अचानक बैठे हुए, पानी पीते हुए, खाना खाते हुए हिचकी आ जाती है। बचपन से आप ये ही सुनते आ रहे होंगे कि 'आपको कोई याद कर रहा होगा' तभी हिचकी आई। मगर ज्यादातर लोग ऐसा नहीं जानते की हिचकी आखिर क्यों आती है? आपको बता दें कि वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर काफी चकित हैं। ऐसे तो हिचकी को शांत करने के लिए कई प्रकार के नुस्खे आजमाए जाते हैं, जिसमें सबसे सरल नुस्खा है पानी पीकर हिचकी रोकना। मगर आपके लिए ये जानना काफी जरूरी है कि इसके पीछे क्या कारण है।

Third party image reference
ज्यादातर हिचकी हल्की होती है जो कुछ मिनट ही रहती है। मगर कई बार तो हिचकी, किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत आपको देती है। खासतौर जब आप हिचकी बंद होने का नाम ही ना ले और ये कई दिनों, महीनों तक आती रहे। हिचकी के कारण से खाना खाने में भी परेशानी होती है, नींद में भी रुकावट आती है। हर साल अमेरिका में 4 हजार लोगों को हिचकी के कारण से अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। गिनिस वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में चार्ल्स ऑस्बर्न का नाम सबसे लंबी हिचकी आने के लिए दर्ज किया गया है। चार्ल्स ने 68 साल तक लगातार हिचकी ली थी। 
विशेषज्ञों के मुताबिक हिचकी आने के उतने ही कारण हैं जितने उसको रोकने के नुस्खे। इसमें कोई भी शक नहीं कि हिचकी सभी लोगों को आती है और कभी भी आ सकती है मगर क्यों आती है इसका सही कारण पता नहीं चल सका है। वैज्ञानिकों के अनुसार तो हिचकी आपके शरीर में मौजूद डायफ्राम के सिकुड़ने से ही आती है। डायफ्राम एक मांसपेशी है (जो चेस्ट कैविटी को ऐब्डॉमिनल कैविटी से अलग करती है)।
क्यों आती है हिचकी? वैज्ञानिक भी हैं दंग क्यों आती है हिचकी? वैज्ञानिक भी हैं दंग Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.