
आजकल प्रत्येक लड़की और लड़का खूबसूरत और गोरा दिखना चाहते है। लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण, दिनभर की धूल-मिट्टी और सूर्य की तेज धूप की वजह से चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। चेहरे को गोरा करने के लिए आजकल लड़के और लड़कियां फेशियल करवाते हैं। और बाजार में मिलने वाले कई प्रकार की ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जिनसे चेहरा कुछ समय के लिए गोरा हो जाता है। लेकिन इनके साइड इफेक्ट ज्यादा होते हैं।
Third party image reference
चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से कोई खास फायदा नहीं होता है। चेहरे को प्राकृतिक रूप से गोरा और चमकदार बनाने के लिए आज हम आपको एक आसान घरेलू नुस्खा बताएंगे। इस नुस्खे से आप अपने चेहरे को गोरा कर सकते हैं। और इस नुस्खे से आपके चेहरे पर किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। आइए जानते हैं। चेहरे को गोरा कर देता है यह आसान घरेलू नुस्खा, इस तरह से करें इस्तेमाल।
आवश्यक सामग्री
Third party image reference
इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए एलोवेरा जेल, नींबू और शहद की आवश्यकता पड़ेगी। जो हर घर में आसानी से मौजूद होती है। एलोवेरा जेल और नींबू में पाई जाने वाली विटामिन की मात्रा त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। एलोवेरा त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। और नींबू में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाता है।
नुस्खा बनाने और इस्तेमाल का तरीका
Third party image reference
नुस्खा बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल डालें। और इसमें आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक सूखने दें। और पेस्ट सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस नुस्खे को सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करें। इस नुस्खे से आप चेहरे को काफी खूबसूरत और गोरा बना सकते हैं। इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करना है।
Third party image reference
चेहरे को गोरा कर देता है यह आसान घरेलू नुस्खा, इस तरह से करें इस्तेमाल
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 25, 2020
Rating:
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 25, 2020
Rating:



