तरह- तरह के चमत्कारों के बारे में आपने सुना होगा। आपने कई बार सुना होगा कि लोग मर कर जिंदा हो गए या फिर चिता पर से वापस आ गए। वो कहानी भी आपने जरूर सुनी होगी, जिसमें सती सावित्री अपने पति की जान यमराज से लेकर वापस आती है।जी हां, कुछ ऐसा ही किस्सा एक बार फिर से हुआ है इस धरती पर। यहां कहानी कुछ अलग है । यहां एक नवजात बच्चे ने यमराज से अपने मां की जान वापस ले आया । हैरानी तो आपको जरूर होगी, लेकिन ये बिल्कुल सही है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल भी खूब हो रहा है।

ये घटना बर्मिंघम के क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल की है। आपको बता दें कि ये वही हॉस्पीटल है जहां निर्भया कांड में निर्भया को इलाज के लिए ले जाया गया था। यहां इस बार डॉक्टरों को एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला, जिससे डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। और ये खबर पूरे अस्पताल के साथ- साथ पूरी दुनिया में फैल गया। जी हां, यहां एक नवजात बच्चे की पुकार से 4 घंटे पहले मर चुकी उसकी मां की सांसें लौट आई।
हुआ कुछ यूं कि अस्पताल में डिलीवरी के वक्त बच्चे को जन्म देने के बाद उसके मां की मौत हो गई। और डॉक्टरों ने उसे मृत भी घोषित कर दिया। बच्चे अक्सर पैदा लेते ही रोते हैं, लेकिन इस बच्चे ने रोना बंद ही नहीं किया। बच्चा लगातार रोते ही जा रहा था। डॉक्टरों ने लाख कोशिश की, लेकिन कई घंटे से बच्चे ने रोना बंद ही नहीं किया। बच्चे को रोेते हुए करीब 4 घंटे बीत चुके थे। तभी वहां मौजूद डॉक्टरों ने सोचा कि शायद बच्चे को अपने मां का स्पर्श चाहिए। लेकिन बच्चे की मां तो 4 घंटे पहले ही मर चुकी थी। आखिरकार डॉक्टरों ने ये फैसला लिया कि बच्चे को उसकी मरी हुई मां का स्पर्श देना चाहिए।

डॉक्टर नवजात बच्चे को उसकी मां की डेड बॉडी के पास ले गए। जहां बच्चे ने अपने हाथों से अपनी मां के चेहरे पर हाथ फेरा। मां की आंखों पर बच्चे ने अपने कोमल हाथों का स्पर्श दिया। तभी वहां जो हुआ ये देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। बच्चे की मां ने अचानक अपनी आंखें खोल दी। नवजात की मां के शरीर में अचानक हलचल होने लगी। जिस महिला को 4 घंटे पहले डॉक्टरों ने मरा हुआ बताया था, उसकी सांसें फिर से वापस आ गई। ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। इतना ही नहीं मां की आंखें खुलते ही बच्चे ने भी रोना बंद कर दिया । जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में मौजूद किसी कर्मचारी ने इस पूरे वाक्ये को अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसकी वीडियो बना ली। और यही वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। जिसने भी ये वायरल वीडियो देखा, सभी को वीडियो पर पहले तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सच में ऐसा भी हो सकता है। लेकिन ये वीडियो और ये घटना बिल्कुल सही है।

वो कहते हैं ना कि मां की ममता के आगे तो भगवान भी हार मान लेते हैं। और यहां एक नवजात के आगे भगवान ने हार मान लिया और लौटा दिया उसे उसका संसार… उसकी मां।
नवजात बच्चे की चीख से लौट आई मरी हुई मां की सांसें, किसी चमत्कार से कम नहीं है ये घटना
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 17, 2020
Rating: