मच्छरों को घर में घुसने नहीं देता यह औषधीय पौधे, डेंगू से बचने का है रामबाण तरीका

मच्छर एक हानिकारक कीट है। यह संसार के प्राय सभी भागो में पाया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के रोंगो के जीवाणुओं को वहन करता है। मच्छर गड्ढ़े, तालाबों, नहरों तथा स्थिर जल के जलाशयों के निकट अंधेरी और नम जगहों पर रहता है। मच्छर एकलिंगी जन्तु हैं यानी नर और मादा मच्छर का शरीर अलग-अलग होते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही मनुष्य या अन्य जन्तुओं के रक्त चूसती है, जबकि नर मच्छर पेड़-पौधों का रस चूसते हैं।
आप इन पौधों को अपने घर के गार्डन या बालकनी में लगा सकते हैं.
नीम-
अगर आप डेंगू मलेरिया के मच्छरों से बचना चाहते हैं तो अपने घर के आस-पास गार्डन में नीम का पेड़ जरूर लगाएं. आप चाहे तो इसे घर में किसी बड़े गमले में लगाकर बालकनी में भी रख सकते हैं. नीम का पौधा होने से मच्छर घर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं और साथ ही मक्खी और दूसरे तरह के कीड़े मकोड़े भी घर में नहीं आते हैं.
गेंदा-
गेंदे के फूल की खुशबू बहुत ही मनमोहक होती है. यह फूल घर की सजावट के साथ-साथ पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है, पर क्या आप जानते हैं ही मक्खी और मच्छरों को गेंदे के फूल की खुशबु बिलकुल पसंद नहीं होती हैं. इसलिए मक्खी और मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अपने घर में गेंदे का पौधा जरूर लगाएं.
रोजमेरी-
रोजमेरी का पौधा एक नेचुरल मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता है. रोजमेरी के पौधे चार से 5 फीट तक लंबे होते हैं और इसमें नीले रंग के फूल निकलते हैं. रोजमेरी का पौधा घर में लगाने से घर के आस-पास मच्छर नहीं आते हैं. इसलिए अगर आप डेंगू और मलेरिया जैसे खतरनाक मच्छरों से बचना चाहते हैं तो अपने घर में रोजमेरी का पौधा ज़रूर लगाएं.
लैवंडर
मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए लैवंडर का पौधा लगाएं. लैवेंडर का पौधा आसानी से उग जाता है और इसकी ज्यादा देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है. लैवेंडर का पौधा घर में लगाने से मच्छर घर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं.
मच्छरों को घर में घुसने नहीं देता यह औषधीय पौधे, डेंगू से बचने का है रामबाण तरीका मच्छरों को घर में घुसने नहीं देता यह औषधीय पौधे, डेंगू से बचने का है रामबाण तरीका Reviewed by Hindi Khabar on May 19, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.