कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये पांच संकेत, क्या आपने इन पर ध्यान दिया?


Third party image reference
कैंसर की बीमारी आज के इस दौर में लाइलाज बन गई है। इसकी एक वजह समय से कैंसर के जिम्मेदार कारकों का पता न चलना है। दूसरी वजह इस बीमारी के इलाज का बहुत खर्चीला होना भी है। जिससे काफी सारे लोग कैंसर की चपेंट में आके बिना इलाज के दम तोड़ देते हैं। यदि आपको कैंसर से बचाव करना है तो जरूरी है कि उसके शुरुआती स्टेज में ही इसका पता लगाया जाए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे वो कौन से लक्षण हैं जिन पर ध्यान देकर आप कैंसर से बचाव कर सकते हैं।
  1. लागातार सांस फूलना :

Third party image reference
कई बार आपके साथ ऐसा होता है कि बिना किसी थकान के या तो जरा सा चलने से ही आपकी सांस फूलने लगती है, यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो तो तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क कीजिए। क्योंकि सामान्यत: ज्यादा तेज दौड़ने या तो चलने से ही आपकी सांस फूलती है।
2. भूख कम लगना :

Third party image reference
भूख न लगने के कारण ज्यादातर आपका पाचन तंत्र का खराब होता ही है। यदि आपको आपके पाचन से संबंधी कोई समस्या है और भूख नहीं लग रहीं है तो ये कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। मगर यदि आपके साथ ये समस्या काफी लंबे वक्त से है तो जरूरत है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि ये समस्या कैंसर के शुरूआती लक्षणों में से एक हो सकती है।
3. लगातार खून बहना :
यदि आपको कभी शौच के रास्ते या तो फिर खांसते या तो थूकते वक्त ब्लीडिंग हो जाए तो तुरंत ही आप सावधान हो जाएं। ये वक्त जरा भी लापरवाही करने का नहीं है, तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर से सम्पर्क करें। चाहे ये लक्षण कैंसर का भी न हों लेकिन आपके शरीर में किसी न किसी बीमारी का संकेत तो है ही।
4. घाव का ठीक न होना :
डायबिटीज के मरीजों के साथ होता है कि अगर उनके शरीर में कोई घाव हो जाए तो वो जल्दी ठीक नहीं होता है। मगर यदि आपको शुगर की बीमारी नहीं है और कहीं पर चोट लगने पर वो ठीक होने का नाम नहीं ले रही है तो तुरंत ही आपको डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। क्योंकि ये छोटी-छोटी लापरवाहियां आगे जाकर बड़ी परेशानी का कारण बनती हैं।
5. ज्यादा समय से सर्दी खांसी होना :

Third party image reference
मौसम में बदलाव के कारण से जुकाम का हो जाना कोई नयी बात नहीं है मगर यदि ये समस्या तीन महीने या तो उससे ज्यादा समय से हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क कीजिए। 
हमारे मुताबिक किसी भी बीमारी या तो परेशानी यदि आपको लंबे वक्त से परेशान कर रही है और वो ठीक नहीं हो रही है तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेने में ही आपकी भलाई है।
कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये पांच संकेत, क्या आपने इन पर ध्यान दिया? कैंसर होने से पहले शरीर देता है ये पांच संकेत, क्या आपने इन पर ध्यान दिया? Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.