यह है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, इसे खाने से खत्म हो जाती है कई बीमारियां



Third party image reference
सब्जियों का सेवन आप रोज करते हैं। सब्जियों का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपके लिए एक खास सब्जी लेकर आए हैं। जिसे दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी मानते हैं। इस सब्जी को सहजन कहते हैं। सहजन की 100 ग्राम मात्रा में 64 कैलोरी ऊर्जा, 9.5 ग्राम प्रोटीन, 185 मिलीग्राम कैल्शियम, 337 मिलीग्राम पोटैशियम पोषक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा शरीर के लिए आवश्यक अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहजन में 92 प्रकार के मल्टीविटामिंस, 46 प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व, 36 तरह के दर्द निवारक तत्व और 18 प्रकार के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। जो शरीर की लगभग 300 से अधिक बीमारियों की रोकथाम में सहायक होते हैं। आइए सहजन के फायदे जानते हैं। यह है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, इसे खाने से खत्म होती हैं कई बीमारियां।

Third party image reference
सहजन की सब्जी खाने के फायदे
1. सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन B6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सहजन की फली में विटामिन सी और सहजन की पत्ती में कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
2. सहजन की सूखी पत्तियों के 100 ग्राम पाउडर में दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम और पालक से 25 गुना आयरन की मात्रा पाई जाती है। सहजन की पत्तियों में गाजर से 10 गुना ज्यादा beta-carotene पाया जाता है। जो हमारी आंखों और रोग प्रतिरोधक तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। सहजन में केले से 3 गुना ज्यादा पोटेशियम और विटामिन पाया जाता है।

Third party image reference
3. सहजन की पत्तियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एक कप सहजन की ताजी पत्तियों में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो मांसाहार से मिले प्रोटीन से कम नहीं है। सहजन की पत्तियों में एमिनो एसिड भी पाया जाता हैं।
4. सहजन की फली और पत्ती का सूप या दाल में सहजन की पत्ती मिलाकर सेवन करने से मौसम के बदलाव के असर से शरीर का बचाव होता है। और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एड्स के रोगियों को दी जाने वाली एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी के साथ सहजन हर्बल सप्लीमेंट के रूप में भी दिया जाता है।
5. सहजन की सब्जी का सेवन करने से पेट साफ रहता है। और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सहजन का सेवन करने से पेट के कीड़े और जीवाणु खत्म हो जाते हैं।

Third party image reference
6. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सहजन बहुत लाभकारी है। सहजन में पाए जाने वाले डाईयूरेटिक शरीर की कोशिकाओं में अनावश्यक जल को कम करते हैं। और सहजन में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करते हैं। और शरीर में अनावश्यक फैट को जमने से रोकते हैं।
7. दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए सहजन की सब्जी बहुत फायदेमंद है। सहजन की पत्ती को घी में गर्म करके प्रसूता महिला को दिए जाने से शरीर में दूध की कमी नहीं होती है। और बच्चे के जन्म के बाद शरीर में कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं भी नहीं होती है।
अगर आपकी सेहत से जुड़ी यह खबर आपको अच्छी लगी तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर भी करें। और ऐसी ही सेहतमंद खबरों से अपडेट रहने के लिए चैनल को फॉलो करें।
यह है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, इसे खाने से खत्म हो जाती है कई बीमारियां यह है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, इसे खाने से खत्म हो जाती है कई बीमारियां Reviewed by Hindi Khabar on May 21, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.