जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग

जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग ( Pics Viral )
 सोशल मीडिया पर एक नवजात बच्ची की जन्म लेते ही गुस्सा दिखाने वाली तस्वीर वायरल हो रही है। मामला ब्राजील के रियो डी जेनेरियो अस्पताल का है जहां 13 फरवरी को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जब डॉक्टर्स ने गर्भनाल काटने से पहले बच्ची को रुलाने की कोशिश की तो उसने ऐसा रिएक्शन दिया कि डॉक्टर्स हैरान रह गए उन्होंने तुरंत उस लम्हे को कैमरे में कैद कर लिया । इसके बाद से यह तस्वीेंर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही हैं।
PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची जन्म के बाद रोई नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने गर्भनाल काटने से पहले उसे रुलाने की कोशिश की ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची स्वस्थ है और उसके फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान बच्ची का रिएक्शन बड़ा ही गुस्सैल था, जिन्हें अस्पताल का माहौल खुशनुमा हो गया! मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मां Daiane de Jesus Barbosa ने एक स्थानीय प्रोफेशनल फोटोग्राफर को हायर किया था। ताकि वह उनके नवजात बच्चे की यादगार तस्वीरें कैद कर सकें। फोटोग्राफर ने ऐसा ही किया। उन्होंने जन्म के बाद बच्ची के हर लम्हे को कैद किया।
PunjabKesari
उन्होंने बच्ची और उसके परिवार की तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया है। फोटोग्राफर ने मीडिया को बताया कि जन्म के बाद वह रोई नहीं थी। ऐसे में डॉक्टर्स ने उसे रुलाने की कोशिश की। उसने आंखें बड़ी कर लीं। लेकिन रोई नहीं। यहां तक डॉक्टर्स ने कहा कि रोओ ईशा! इसके बाद उसने अपना चेहरा बेहद गंभीर बना लिया। हालांकि, जब डॉक्टर ने गर्भनाल काटी तो वह रोने लगी। बच्ची की मां Daiane ने कहा कि वह एक मीम बन चुकी है। जब भी उसके डायपर बदले जाते हैं तो उसके माथे पर शिकन पड़ जाती हैं। बच्ची का नाम Isabela रखा गया है ।"
PunjabKesari

जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग जन्म लेते ही बच्ची को आ गया गुस्सा, एक्सप्रेशन देख डाक्टर भी रह गए दंग Reviewed by Hindi Khabar on May 15, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.