क्या आपको बहुत ज्यादा टाइप करना पड़ता है? कहीं घेर ना ले हाथ में होने वाली ये बीमारी!


Third party image reference
आज के इस दौर में कामकाजी लोग एक और परेशानी का सामना कर रहे है। जिसमें रात को आराम करते बक्त उनके हाथ अचानक से सुन्न हो जाते हैं। ये समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा देखने मिल रही है। इस परेशानी को कार्पल टनल सिंड्रोम (सीटीएस) कहा जाता है। ये सिंड्रोम करीब 8-9 घंटे तक कंप्यूटर पर काम करने की वजह से हो सकता है। 
क्या है कार्पल टनल सिंड्रोम? :

Third party image reference
सीटीएस नाम की ये बीमारी में आपके हाथ की उंगलियों और कलाई से दर्द होना शुरु होता है। उसके बाद में ये दर्द बढ़कर आपकी बाहों तक पहुंच जाता है। इस बीमारी के बारें में विशेषज्ञों ने कहा है कि इंसान की कलाई में एक मिडियन नर्व होती है, जिसके दबने की वजह से ये समस्या खड़ी होती है। अगर आप लगातार टाइपिंग करते हो तो आपकी ये समस्या बढ़ भी सकती है।
कौन होते हैं शिकार? :
इस बीमारी के सबसे ज्यादातर शिकार 18 से 35 साल की उम्र के लोग होते हैं। युवा वर्ग में ये बीमारी सबसे ज्यादा इसी वजह ये होती है क्योंकि उनको पूरा दिन कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना होता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे लोगों को जब काम के बारे में पूछा जाता है, तो ये लोग कंप्यूटर पर काम करना ही बताते हैं। ब्रिटेन में हुई एक जाँच से ये बात जानने मिली है कि यहां प्रति एक लाख लोगों में से 60 पुरुषों और 120 महिलाओं को इस तरह के सिंड्रोम ने जकड़कर रखा है। 
क्या हैं बचाव के उपाय? :
  • आपको एक घंटे तक लगातार टाइपिंग करने के बाद पांच मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिए।
  • हररोज व्यायाम करिए, 10 मिनिट तक आपके हाथ खोलने-बंद करने पर ज्यादा जोर दीजिए।
  • पुरे दिन में पांच बार ये व्यायाम जरुर करिए।
क्या आपको बहुत ज्यादा टाइप करना पड़ता है? कहीं घेर ना ले हाथ में होने वाली ये बीमारी! क्या आपको बहुत ज्यादा टाइप करना पड़ता है? कहीं घेर ना ले हाथ में होने वाली ये बीमारी! Reviewed by Hindi Khabar on May 16, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.