दुनियाभर में ऐसे कई हत्याओं के मामले हैं, जो सालों से रहस्य बने हुए हैं, क्योंकि आज तक इनके कातिलों का पता ही नहीं चल पाया है। एक ऐसा ही मामला अमेरिका का है, जिसे 'ब्लैक दाहिला मर्डर केस' के नाम से जाना जाता है। साल 1947 में हुई इस हत्या ने उस समय पूरे अमेरिका में खलबली मचा दी थी। इस मामले को लॉस एंजिलिस के सबसे पुराने अनसुलझे मर्डर केसों में से एक माना जाता है, क्योंकि हत्या लॉस एंजिलिस में ही हुई थी।
दरअसल, अमेरिका के बोस्टन की रहने वाली एलिजाबेथ शॉर्ट को ब्लैक दाहिला नाम से जाना जाता था।
वैसे आमतौर पर हत्याओं के मामले में तो खुद कातिल भी अपना जुर्म कबूल करने से कतराते हैं, लेकिन एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का मामला इस सबमें सबसे अनोखा था, क्योंकि शुरुआत जांच में करीब 60 लोगों ने एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का जुर्म कबूला था, जिसमें से अधिकतर पुरुष थे। हालांकि इनका जुर्म कभी साबित नहीं हो सका, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।
वैसे तो अब तक 500 से भी ज्यादा लोग एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या का जुर्म कबूल कर चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका तो जन्म ही नहीं हुआ था जब शॉर्ट की हत्या हुई थी। ऐसे में कई लोगों पर मामले को गुमराह करने का केस भी दर्ज किया गया था।
इस हत्याकांड पर कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं। एलिजाबेथ शॉर्ट की हत्या को अमेरिकी इतिहास में सबसे क्रूर और अनसुलझे अपराधों में से एक माना जाता है, क्योंकि कातिल का अब तक पता नहीं चल सका है। यहां तक कि टाइम पत्रिका ने भी इसे दुनिया के सबसे कुख्यात अनसुलझे मामलों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।
एक हत्या और 60 लोगों ने कबूला जुर्म, फिर भी आज तक नहीं मिला असली कातिल
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 22, 2020
Rating:
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 22, 2020
Rating:
