लॉकडाउन : मां दादी और 6 भाई बहनों को खाने के लिए नही रोटी, बाप का नहीं साया, फिर भी 9 साल का ये बेटा ऐसे उठता है खर्चा

वैसे सोशल मीडिया की जमकर आलोचना की जाती है। लेकिन कई मामलों में इस सोशल मीडिया न कईयों को जिंदगी बदल दी है। इसी क्रम में मासूम द्वारा किए जा रहे इस संघर्ष पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय पांडेय की नजर पड़ी। अजय पांडेय ने मासूम के इस तस्वीर और सुनील से पूछताछ के बाद उसके परिजनों की कहानी अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दी।

जिसके बाद फेसबुक पोस्ट पर लोग मदद के लिए प्रेरित किया। लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए सामने आने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुनील की कहानी के बाद पड़ोसी हरि प्रसाद मदद के लिए आगे आए और सुनील का फिर से स्कूल में नाम लिखवाया।

वहीं, सुनील की कहानी फेसबुक पर साझा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अजय ने सुनील की मां का बैंक में खाते भी खुलवा दिया और अपने फेसबुक पर एकाउंट नंबर भी शेयर कर दिया। जिसके बाद लोग सुनील की मां के खाते में आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सुनील की मां के खाते में अब तक 45 हजार रुपए सहायता के रूप में मिल चुका।
लॉकडाउन : मां दादी और 6 भाई बहनों को खाने के लिए नही रोटी, बाप का नहीं साया, फिर भी 9 साल का ये बेटा ऐसे उठता है खर्चा लॉकडाउन : मां दादी और 6 भाई बहनों को खाने के लिए नही रोटी, बाप का नहीं साया, फिर भी 9 साल का ये बेटा ऐसे उठता है खर्चा Reviewed by Hindi Khabar on May 17, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.