फलों में सबसे बड़ा फल कटहल माना जाता है। यह फल प्रोटीन, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अक्सर कटहल खाने के बाद लोग उसके बीजों को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि कटहल के बीजों में रोइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो खाने के बाद शरीर को एनर्जी देते हैं। कटहल के बीजों में पाए जाने वाले यह पोषक तत्व आंख, त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं कटहल के बीजों को खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
credit: onlyayurved
(1) कटहल के बीज खाने से पाचन क्रिया तेज होती हैं। क्योंकि इसके बीजों में मौजूद पोषक तत्व कमजोर पाचन की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। कटहल के बीजों में फाइबर मौजूद होता है। जो पाचन क्रिया को तेज करने का काम करता हैं।
(2) कटहल के बीजों में विटामिन ए अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं। जिससे आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। क्योंकि विटामिन ए आँखों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। और साथ ही इसके सेवन से आँखों के कई रोग दूर हो जातें हैं।
(3) कटहल के बीजों में आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ता है। अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं तो कटहल के बीज खाने से खून की कमी दूर हो जाती हैं।
credit: shutter
(4) कटहल के बीजों में अघुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। जो कब्ज जैसी गंभीर समस्याओं से हमें छुटकारा दिलाता है। और साथ ही साथ पाचन तंत्र की क्रिया को बेहतर बनाता है।
(5) कटहल के बीजों में कैल्शियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं। और इसमें पोटैशियम भी मौजूद होता है। जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
शरीर में तेजी से खून बढ़ाते है इस सब्जी के बीज, ये 5 रोग भी हो जाते हैं खत्म
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 19, 2020
Rating:

