अभी हाल ही में एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। मुंबई के पालघर के तलासरी में 22 अप्रैल को ये अनोखी शादी होने वाली है। इस शादी में दूल्हा एक है और दुल्हन दो है। यही नहीं, शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं। इस 26 वर्षीय युवक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात तो ये है की इस शादी के लिए कार्ड भी छप गए हैं, जो लोगों में बांटे जा रहे है।
2 महिलाओं के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं
दरअसल, सुतारपाडा निवासी संजय धागडा दो महिलाओं के साथ लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वह दोनों से ही शादी कर रहा है। संजय ऑटो चलाता है, उसका 10 साल से एक लड़की जिसका नाम बेबी है उससे अफेयर था। बिना शादी किए दोनों साथ में रहने लगे। बेबी घर में एक किराना की दुकान चलाती है।
दोनों लड़कियों से संजय के 3 बच्चे हैं
जबकि कुछ दिन बाद उसकी स्कूल की एक दोस्त रीना वापी भी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। रीना वापी में एक कंपनी में नौकरी करती है। दोनों से संजय के तीन बच्चे हो गए। बच्चे बड़े होने लगे तो उसने अब दोनों से शादी करने का फैसला किया है। 22 अप्रैल को वह दोनों के साथ शादी करने वाला है।
शादी का कार्ड हो रहा है वायरल
शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं,
एक दूल्हा, 2 दुल्हन और शादी से पहले ही 3 बच्चे, जानिए क्या है ये दिलचस्प मामला
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 23, 2020
Rating: