दूध हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं, लेकिन अगर आप दूध के साथ एक चीज मिलाकर पीते हैं तो इससे शरीर को दोगुना फायदा मिलेगा।
Third party image reference
हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वो चीज है सौंफ, इसमें पाए जाने वाले कॉपर पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज, विटामिन सी, आयरन, सेलेनियम जैसे खनिज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं, इसके लिए एक गिलास दूध को उबलने के रख दीजिये और उसमे दो चम्मच सौंफ डाल दीजिये, उबलने के बाद इसे छान ले और गुनगुना रह जाने पर आधा चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर पी लें।
Third party image reference
इसे रात में सोने से 1 घंटे पहले सेवन करें, इसे पीने से आपकी पाचन शक्ति बेहतर होती है, इससे खाना अच्छी तरह पचता है और कब्ज की समस्या नही होती है, ये आपकी आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि सौंफ में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है, यह हाई बीपी में लाभदायक होता है।
Third party image reference
इस दूध को पीने से खून की कमी दूर होती है, जिन्हें चक्कर आता हो या शरीर कमजोर हो उनके लिए ये ड्रिंक बहुत फायदेमंद है, इसे नियमित रूप से पीने से शरीर मजबूत होता है, साथ ही इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ो का दर्द दूर होता है, यह त्वचा को भी ग्लोइंग बनाता है, तो आज से ही सौंफ वाला दूध पीना शुरू कर दीजिये।
खून की कमी या चक्कर आना, जॉइंट पेन हो या कमजोरी, रोज 1 गिलास इसे पीने से सबकी होगी छुट्टी
Reviewed by Hindi Khabar
on
May 18, 2020
Rating:


