सिर्फ 18 घंटे के लिए ही किया शादी, क्योंकि तय थी दुल्हन की मौत..वजह जानकर रह जाओगे हैरान


शादी तो आपने बहुते ही देखी होगी, लेकिन ये शादी दूसरों से काफी ज्यादा अलग है। यहां पर एक लड़की ने अपने ही  मौत के कुछ घंटे पहले शादी की। अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले डेविड मोशर ने कैंसर पीड़ित हेदर लिन्डसे से हॉस्पिटल में ही शादी की।
31 साल की एक दुल्हन ने मौत से ठीक कुछ घंटे पहले ही 35 साल के लड़के से शादी की है। शादी के वक्त दुल्हन के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था। दुल्हन की एक दोस्त ने बताया- वह पल कुछ ऐसा था। मौत, मैं तुमसे डरी नहीं हूं। मैं इतनी प्यार में हूं। मैं उस प्यार को अभी सेलिब्रेट करने ही जा रही हूं। लंबे समय तक कैंसर के इलाज के बावजूद हेदर की हालत नहीं बदली और शादी के 18 घंटे बाद ही पिछले महीने उसकी मौत हो गई।
शादी में दुल्हन की देखभाल करने वाले कई डॉक्टर्स और नर्स भी वहां शामिल हुए। आने वाली मौत को जानते हुए शादी करने के लिए दुल्हन को मीडिया ने बहादुर बताया है। शादी के दौरान परिवार के कुछ चुनिंदा लोग भी शामिल थे।
बताते चलें की दुल्हन को ब्रेस्ट कैंसर था। उसकी हालत इतनी ज्यादा बुरी हो चली थी कि वह शादी के वचन भी नहीं बोल सकी थी। दुल्हन की दोस्त क्रिस्टिना ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के बावजूद हेदर ने शादी के लिए आखिरी पलों में हौसला जुटाया। हेदर और डेविड मई 2015 में मिले थे और जल्दी ही दोनों प्यार करने लगे।
सिर्फ 18 घंटे के लिए ही किया शादी, क्योंकि तय थी दुल्हन की मौत..वजह जानकर रह जाओगे हैरान सिर्फ 18 घंटे के लिए ही किया शादी, क्योंकि तय थी दुल्हन की मौत..वजह जानकर रह जाओगे हैरान Reviewed by Hindi Khabar on May 21, 2020 Rating: 5
Powered by Blogger.